Mail Your Jokes to-info.hansbaliye@gmail.com

नयी पड़ोसन!


एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद रहने के लिए शहर में आ गए!

वहां उन्होंने एक कमरा लिया और नए पड़ोसियों के साथ रहने लगे, एक सुबह महिला ने देखा कि उनकी पड़ोसन ने कपड़े धोकर बाहर सुखाने के लिए डालें है!

उसने कपड़ों की तरफ देखा और कहा, लगता है इसे कपड़े साफ़ करना नही आते देखो कितने गंदे रखे हैं, उसे कपड़े धोने का अच्छा साबुन इस्तेमाल करना चाहिए?

उसके पति ने भी देखा और उस वक्त चुप ही रहा!

इसके बाद लगातार दो तीन सप्ताह तक वह महिला उसी प्रकार उस महिला के बारे में बोलती रही!

फिर एक महीने बाद एक सुबह जब महिला ने देखा तो हैरानी के साथ अपने पति से कहने लगी, देखो लगता है आज इसने अच्छे साबुन का इस्तेमाल किया है और अब इसे कपड़े धोने भी आ गए है, मुझे हैरानी है कि इसे ये सब किसने सिखाया होगा?

उसके पति ने कहा आज सुबह मैं जल्दी उठ गया था और मैंने अपने कमरे की खिड़कियाँ साफ़ की है!

0 comments:

Post a Comment

Thanks.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...
Copyright © HansbaliyePosted by Bharattitop Desinged by BharattitopThanks to visit